नौतनवा, गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अध्यक्ष बृजेश मणि ने झाड़ू लगाकर संगत की सेवा

नौतनवा, गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अध्यक्ष बृजेश मणि ने झाड़ू लगाकर संगत की सेवा

नौतनवा, गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अध्यक्ष बृजेश मणि ने झाड़ू लगाकर संगत की सेवानौतनवा, गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन,अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने झाड़ू लगाकर संगत की सेवा

नौतनवा, गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अध्यक्ष बृजेश मणि ने झाड़ू लगाकर संगत की सेवा
जायसवाल सभा अतिथि भवन के पदाधिकारीयो द्वारा संगत का स्वागत करते हुए।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सिख धर्म के संस्थापक एवं पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व (जन्मदिन) के अवसर पर सोमवार को नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा सभा नौतनवा से गुरुद्वारा प्रमुख सरदार मंजीत सिंह की अगुआई में एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
नगर कीर्तन हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा मुख्य मार्ग, अटल चौक, घंटाघर, सरदार शहीद भगत सिंह चौक होते हुए बेरीवाल पेट्रोल पम्प तक पहुंचा और वहीं से पुनः वापस गुरुद्वारा सभा पहुंचकर संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन में केशरी वस्त्रों में सजे बच्चे तथा पारंपरिक परिधान में महिलाएं श्रद्धा भाव से गुरुवाणी का उदघोष करती हुई चल रही थीं। इस दौरान पंज प्यारे एवं फूलों से सजी पालकी सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं, विभिन्न गतका पार्टियों ने अपने अद्भुत करतब दिखाकर नगर कीर्तन को और भी भव्य बना दिया।
इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने झाड़ू लगाकर संगत की सेवा की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का स्मरण कराते हुए कहा कि—

“गुरु नानक देव जी ने मानवता, एकता, सेवा और सच्चे प्रेम का संदेश दिया। उनका मूलमंत्र ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ है, जिसका अर्थ है— ईश्वर का नाम जपें, मेहनत करें और बांटकर खाएं।”
कार्यक्रम में सरदार परमजीत सिंह, सरदार नम्मे सिंह, सरदार गुरुबचन सिंह, सरदार बलजीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार सटी सिंह सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इनमें प्रमुख रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल, राहुल दूबे, विशाल जायसवाल, राकेश जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अभय कुमार, प्रमोद गौतम, अनिल जायसवाल, दुर्गेश कुमार, संजय पाठक, अशोक कुमार, राजकुमार , विजय उपाध्याय, अभय जायसवाल आदि का नाम उल्लेखनीय रहा।
पूरे नगर में “जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल” के जयघोष के साथ श्रद्धा और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे