महाराजगंज डीएम की नई पहल—जाने क्या है खास
महाराजगंज डीएम की नई पहल—जाने क्या है खास
डीएम महाराजगंज का अनोखा प्रयास: एक घंटे में 37 मतदाताओं की सुनी समस्याएं, फोन पर मिला त्वरित समाधान
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष शर्मा ने आज से एक नई पहल की शुरुआत की है। अब जनपद के मतदाता सीधे फोन के माध्यम से अपनी एसआईआर (Special Summary Revision) संबंधी समस्याओं और शंकाओं को डीएम से साझा कर सकेंगे।
शुरुआती दिन ही इस पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। महज़ एक घंटे में कुल 37 मतदाताओं ने फोन कर अपनी समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना, कई मामलों का स्थल पर ही निस्तारण किया और शेष मामलों को संबंधित ईआरओ को आवश्यक निर्देशों के साथ अग्रसारित कर दिया।
डीएम का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया को अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवाने से वंचित न रह जाए।
जनपद का कोई भी मतदाता प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच मोबाइल नंबर: 8423675896
पर फोन कर अपनी समस्या सीधे जिलाधिकारी को बता सकता है।
इस पहल ने जिले के मतदाताओं में नई उम्मीद जगाई है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।





