जरूरतमंदों की ठंड दूर करने पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी, बभनी में बांटे कंबल
जरूरतमंदों की ठंड दूर करने पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी, बभनी में बांटे कंबल


आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मंगलवार को नौतनवा ब्लॉक के ग्राम बभनी में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए विधायक ने गांव के महिलाओं–पुरुषों व बुजुर्गों को कंबल देकर उनका हाल–चाल जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम ग्राम बभनी के ग्राम प्रधान भोलेंद्र मिश्र के पूज्य पिता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस मौके पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि वे खुशी हो या दुख, हर परिस्थिति में अपने क्षेत्रवासियों के बीच उपस्थित रहना अपना कर्तव्य समझते हैं। क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को समझना और समाधान देना उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, ग्राम प्रधान भोलेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने सभी से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और सहयोग का भरोसा दिलाया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





