अधिवक्ता समाज का बौद्धिक स्तंभ — ऋषि त्रिपाठी, विधायक नौतनवा”

“अधिवक्ता समाज का बौद्धिक स्तंभ — ऋषि त्रिपाठी, विधायक नौतनवा”
संविधान दिवस पर फरेन्दा बार में विधायक ऋषि त्रिपाठी का हुआ भव्य स्वागत।
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क:
संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेन्दा द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज का बौद्धिक स्तंभ होते हैं और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विधायक त्रिपाठी ने इस मौके पर 50 वर्ष से अधिक समय से अधिवक्ता के रूप में सेवा दे रहे अति वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया और उनके दीर्घ योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सैनी ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष चौबे ने किया। फरेन्दा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल तथा समाज सेवी सूरज राय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
अधिवक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए विधिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





