बचपन स्कूल में बच्चों ने दिया संवेदनशीलता का संदेश

बचपन स्कूल में बच्चों ने दिया संवेदनशीलता का संदेश

बचपन स्कूल में बच्चों ने दिया संवेदनशीलता का संदेशबचपन स्कूल में बच्चों ने दिया संवेदनशीलता का संदेश
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर नौतनवा के बचपन स्कूल में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को “दिव्यांग” शब्द का सही अर्थ समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ कराई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को दिव्यांगता के मूल भाव से परिचित कराने से हुई। शिक्षकों ने उन्हें सरल और रोचक तरीकों से बताया कि दिव्यांगता कोई रोग या कमी नहीं, बल्कि एक विशेष क्षमता है। ऐसे लोग स्पेशली ब्लेस्ड होते हैं, जो हमारे जैसे ही सभी कार्य करते हैं, बस अपने विशेष तरीके से।
बच्चों को रोल प्ले, नाटक और लघु फ़िल्मों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि दिव्यांग व्यक्तियों को समाज से अतिरिक्त सहारे, संवेदना और सम्मान की आवश्यकता होती है ताकि वे स्वयं को कमजोर न समझें।
कार्यक्रम में डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इन स्पेशल लोगों को स्पेशल केयर, स्पेशल सपोर्ट, स्पेशल होल्ड और स्पेशल हेल्प देनी चाहिए, जिससे वे आत्मविश्वासी और स्वयं प्रेरित बने रहें।
शिक्षकों ने रोल प्ले के माध्यम से बच्चों को यह भी समझाया कि शारीरिक या मानसिक चुनौतियों के साथ रोजमर्रा के कार्य कठिन हो जाते हैं, लेकिन अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर हर व्यक्ति अपने सभी कार्य स्वयं करने में सक्षम बन सकता है।
विद्यालय परिवार ने आकर्षक स्लोगन्स के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रति प्यार, सम्मान और सहयोग की अपील की—
“मेरी अक्षमता में ही मेरी सच्ची क्षमता है।”
कार्यक्रम में बच्चों—क्षितीजा, रियान, शिवांश, वासु, रुद्रांश, त्रिपात, रवनीत, अफीफा, रेयांश, विराट, अनुज, आयुष, पाखी, दृष्टि, पियूष, सामर्थ, सक्षम, किरनप्रीत, अनाया आदि—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
टीचर्स—रिंकल, अंशिका, इशिता, श्रद्धा, प्रीती, मनिता, अंजली, ईशा, मोनिका, वैष्णवी और तेजस्वी—ने पूरे समर्पण के साथ बच्चों को मार्गदर्शन दिया।
अंत में डायरेक्टर अंजली ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यालय बच्चों में संवेदनशीलता, सम्मान और मानवीय मूल्यों के संस्कार विकसित करने का प्रयास करता है, जिससे वे भविष्य में एक अच्छे मनुष्य और समाज के मजबूत एवं स्वस्थ स्तंभ बन सकें।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे