प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में ‘टीका उत्सव’ का भव्य शुभारंभ
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में ‘टीका उत्सव’ का भव्य शुभारंभ
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में आज ‘टीका उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि टीका उत्सव का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक टीकाकरण की सुविधाएं पहुंचाना और बीमारियों से बचाव के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।
उत्सव के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा अन्य पात्र लाभार्थियों को निर्धारित टीके लगाए। साथ ही उन्हें टीकाकरण के महत्व, लाभ और इससे होने वाले रोग प्रतिरोधक क्षमता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विपिन शुक्ला, डॉ. सुरेंद्र (एमओआईसी), फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार, एएनएम आरती सिंह, दिलीप पांडेय, आंगनबाड़ी सहायिका मरियम, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, अशोक रौनियार, प्रमोद पाठक, राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और लोगों ने टीकाकरण अभियान को सराहनीय बताया। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





