फ्लावर्स डे पर खिला बचपन : नौतनवा के बचपन स्कूल में बच्चों ने सीखा फूलों का महत्व

फ्लावर्स डे पर खिला बचपन : नौतनवा के बचपन स्कूल में बच्चों ने सीखा फूलों का महत्व

फ्लावर्स डे पर खिला बचपन : नौतनवा के बचपन स्कूल में बच्चों ने सीखा फूलों का महत्वफ्लावर्स डे पर खिला बचपन : नौतनवा के बचपन स्कूल में बच्चों ने सीखा फूलों का महत्व
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
बचपन स्कूल में शुक्रवार को फ्लावर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न प्रकार के फूलों के हिन्दी व अंग्रेज़ी नाम, उनके रंग, तथा खुशबू से अवगत कराया गया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को फूलों को स्पर्श कराकर भी उनके बारे में जानकारी दी, जिससे बच्चों ने प्रकृति को नज़दीक से महसूस किया।
रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चे बेहद सुन्दर व आकर्षक लग रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे हाथों में पोस्टर, फूल आदि लेकर एक-दूसरे को फूलों के बारे में बताते हुए दिखाई दिए। बच्चों ने स्लोगन्स जैसे— “save us”, “water us”, “plant us”, “protect us”, “don’t pluck us”, “don’t crush us”— के माध्यम से पर्यावरण एवं पौधों की सुरक्षा का संदेश दिया और लोगों को जागरूक किया।
स्कूल की डायरेक्टर अंजलि ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों को बहुत कुछ सिखाते हैं। बच्चे जब चीज़ों को प्रैक्टिकली एक्सपीरियंस करते हैं तो वे बातें उन्हें लाइफ लॉन्ग याद रहती हैं। इससे बच्चों का सेंसरी डेवलपमेंट होता है और वे ग्रुप स्टडी, एक-दूसरे की मदद करना, तथा सी एंड स्पीक जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ सीखते हैं।
कार्यक्रम में शामिल बच्चों में— श्री, आरुहि, अद्रीका, रियान, श्रीआशश्वी, ऋषिका, ईशानवी, कबीर, वेदांश, दिव्यांश, सिया, वेदिका, प्रशांत, प्रिशा, रूद्र, कार्तिक, तेजस्वीनी, हर्षिता, आरव आदि बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
शिक्षिकाओं में मोनिका, वैष्णवी, तेजस्वी, प्रियंका, अंजली, मनिता, प्रीति, इशिता, अंशिका, रिंकल, श्रद्धा आदि उपस्थित रहीं।
फ्लावर्स डे का यह आयोजन बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन का अनोखा संगम रहा।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे