नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला को किया संबोधित


नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला को किया संबोधित
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर ब्लॉक सभागार में मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यशाला में विधायक ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए कार्यकर्ताओं को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक योग्य व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर जाकर जन-जन को जागरूक करें और छूटे हुए नामों को सूची में जोड़ने में सहायता करें।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, बच्चू लाल चौरसिया, रवि वर्मा, महेंद्र जायसवाल, ग्राम प्रधानगण, नौतनवां विधानसभा में निवास करने वाले विभिन्न पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यशाला का संचालन प्रदीप सिंह ने किया जबकि अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने की। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्वाचन कार्य में सक्रिय योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
नौतनवा नगर पालिका: एसआईआर प्रक्रिया में बेहतरीन कार्य करने वाली बीएलओ कर्मियों को नौतनवा कस्बे के जलकल कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने सम्मानित किया। उन्होनें ने कहा—18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मिल रहा सुनहरा अवसर।
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि “डुप्लिकेट, मृतक तथा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम सूची से हटाए जाने के बाद जब नई मतदाता सूची प्रकाशित होगी, तब वह एक साफ-सुथरी एवं त्रुटिरहित सूची के रूप में सामने आएगी।”
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, अशोक कुमार, राहुल दुबे, दुर्गेश कुमार, राकेश जायसवाल समेत राजकुमार गौड़ और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।





