विधायक ऋषि त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह

विधायक ऋषि त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह

विधायक ऋषि त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह
विधायक ऋषि त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह विधायक ऋषि त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाहनौतनवा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, 367 नवविवाहित जोड़ों को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दी शुभकामनाएं
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के अड्डा बाज़ार में ज़िला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विवाह बंधन में बंधे 367 वर-वधुओं को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजना सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के साथ-साथ बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के सुखद, सफल और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज, ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, नगर पालिका नौतनवा के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, सुभाष चंद्र, राकेश जयसवाल, राहुल दुबे सहित भाजपा पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया, जिससे नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे