विधायक के प्रयास रंग लाए, नौतनवा में सड़क चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों में हर्ष

विधायक के प्रयास रंग लाए, नौतनवा में सड़क चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों में हर्ष

विधायक के प्रयास रंग लाए, नौतनवा में सड़क चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों में हर्ष
21.5 किमी सड़क चौड़ीकरण को मुख्यमंत्री की मंजूरी, ग्रामीणों में खुशी की लहर

विधायक के प्रयास रंग लाए, नौतनवा में सड़क चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों में हर्ष
ग्राम सभा बड़हरा के ग्रामीण।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विकास की कड़ी में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े अति महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग के 21.5 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति विधायक ऋषि त्रिपाठी के अथक प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।
जैसे ही इस महत्वपूर्ण परियोजना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से नौतनवा विकासखंड के ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। चौक-चौराहों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।
इंडो नेपाल न्यूज़ की टीम ने भगवानपुर मदरी के ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया, गिरिजा शंकर पांडे, रिंकू पांडे, माधव बाबा, राजाराम, अजय मोदनवाल, लंला कौशल, हरिलाल अग्रहरि, राजेश जायसवाल, दिलीप, राजू मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी का इजहार किया और विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

इसी क्रम में ग्राम सभा बड़हरा गांव के चौराहे पर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधी बातचीत की। ग्राम प्रधान बड़हरा विजय कुमार मद्धेशिया, जय कुमार, चंदन राय, बलिराम राय, मोहन चौधरी, अजय मद्धेशिया, उमाशंकर यादव, संतलाल, राम सजन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क चौड़ीकरण को “ऐतिहासिक कार्य” बताते हुए विधायक नौतनवा के प्रति आभार व्यक्त किया और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

यह मार्ग सीधे नेपाल से जुड़ा है और प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख लोगों की आवाजाही इसी रास्ते से होती है। सड़क के चौड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं इस परियोजना के साथ और मजबूत हुई हैं।
नौतनवा के लिए यह परियोजना केवल एक सड़क नहीं, बल्कि विकास, संपर्क और समृद्धि का नया मार्ग साबित होने जा रही है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे