नौतनवा में विकास कार्यों की ज़मीनी पड़ताल: वार्ड में निर्माण गुणवत्ता पर सख्त हुए चेयरमैन
नौतनवा में विकास कार्यों की ज़मीनी पड़ताल: वार्ड में निर्माण गुणवत्ता पर सख्त हुए चेयरमैन
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज के साथ नगर के वार्ड नंबर 16 बहादुर शाह नगर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा एवं निर्धारित मानकों की गहन जांच की और संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि जनता के सुझावों से ही विकास कार्यों को और बेहतर बनाया जा सकता है, ताकि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान धरातल पर दिखाई दे।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा सर्वोपरि होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश, सुजीत चौधरी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





