सोनौली: पंखे से लटककर युवती ने दी जान, पुलिस कर रही जांच

सोनौली: पंखे से लटककर युवती ने दी जान, पुलिस कर रही जांच

सोनौली: पंखे से लटककर युवती ने दी जान, पुलिस कर रही जांच
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कस्बे के वार्ड नंबर 10 रामजानकी नगर में बुधवार को एक युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सोनौली कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी गोविंद सहानी की 19 वर्षीय पुत्री मोना ने कपड़े का फंदा बनाकर घर में लगे छत के पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार मोना पिछले कुछ समय से अवसाद में थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे