नौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली पर्व

नौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली पर्व

नौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली पर्व

नौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली पर्व
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर के बचपन स्कूल में आज होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को होली के महत्व, परंपरा और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि होली रंगों का त्यौहार होने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, प्रेम और मिठास का संदेश देने वाला पर्व है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की पहचान अलग-अलग रंगों से की गई, जिससे वातावरण और भी रंगीन और आकर्षक बन गया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को होलिका दहन की पौराणिक कथा सुनाई और उसे रोचक तरीके से प्रस्तुत भी किया।
विशेष आकर्षण के रूप में बच्चों ने फूलों वाली होली राधा-कृष्ण के संग खेली। इस अवसर पर रियान ने कृष्ण और कृतिका ने राधा का रूप धारण किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। बच्चों ने अपने शिक्षकों और मित्रों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा जमकर नृत्य और मस्ती की।
कार्यक्रम में रौनक, वेदांश, सक्षम, मिवांश, उत्कर्ष, आयत, दिव्यांशी, हर्षिता, सार्थक, वासु, सामर्थ, मृदुल, मिष्ठी, आद्रीका, अनाया, किरनप्रीत, रुद्रांश, मरियम, हमज़ा, श्री, कुंज, प्रभजोत, सिया, ऋषिका, दृष्टि, आयुष सहित अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिक्षिकाओं में श्रद्धा, प्रीती, रिंकल, अंशिका, इशिता, अंजली, ईशा, प्रियंका, तेजस्वी, मनिता, वैष्णवी और मोनिका की सक्रिय सहभागिता रही।
स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को स्वच्छ, सुरक्षित, रंगों वाली, प्यार भरी, इको-फ्रेंडली और ड्राई होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को ड्राई होली, इको-फ्रेंडली होली, स्वीट होली और बचपन वाली होली मनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और सभ्यता से जोड़े रखते हैं। आगे चलकर यही शिक्षा और संस्कार उनके जीवन का गुरुमंत्र बनते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर होली पर्व का आनंद लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। पूरा विद्यालय रंग, उल्लास और खुशियों से सराबोर नजर आया।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे