नौतनवां में धूमधाम से निकली श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा, भक्तों ने खेली गुलाल की होली

नौतनवां में धूमधाम से निकली श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा, भक्तों ने खेली गुलाल की होली

नौतनवां में धूमधाम से निकली श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा, भक्तों ने खेली गुलाल की होलीनौतनवां में धूमधाम से निकली श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा, भक्तों ने खेली गुलाल की होली
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवां नगर में फाल्गुन माह के पावन अवसर पर श्री श्याम शक्तिधाम मंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा का आयोजन किया गया। भक्तों ने हाथों में निशान धारण कर और रंग-बिरंगी गुलाल के साथ होली खेलते हुए नगर स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर से यात्रा का शुभारंभ किया।
यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और मुख्य चौराहों से होते हुए पुनः श्री श्याम शक्तिधाम मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने बाबा खाटू श्याम जी को निशान अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूरे मार्ग में “श्याम नाम की गूंज” और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने यात्रा में सहभागिता कर भक्तों के साथ गुलाल की होली खेली और सभी को फाल्गुन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फाल्गुन वह पावन समय है जब महाभारत के पश्चात बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण से यह वरदान प्राप्त किया था कि “कलियुग में तुम मेरे नाम से पूजे जाओगे।” इसी वरदान की स्मृति में फाल्गुन मास की रंगभरी एकादशी को श्याम भक्त बाबा को निशान चढ़ाते हैं और रंगभरी द्वादशी पर भव्य कीर्तन का आयोजन करते हैं।
निशान यात्रा में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, राकेश जायसवाल, राहुल दूबे, विशाल जायसवाल, दुर्गेश कुमार, अशोक रौनियार, अभय कुमार सहित गौतम जोशी, मनीष बेरीवाल, निखिल गोयल, प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़ एवं अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे