सोनौली में विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

सोनौली में विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत सोनौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों के साथ केक काटकर विधायक जी का जन्मदिन मनाया गया।
विद्यालय में जैसे ही केक काटा गया, नन्हे बच्चों की जुबान से “हैप्पी बर्थडे विधायक जी” के स्वर गूंज उठे। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चों ने तालियां बजाकर और गीत गाकर विधायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रवि वर्मा द्वारा बच्चों को केक खिलाया गया तथा उपहार स्वरूप किताबें, पेन और पेंसिल वितरित की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिवार ने भी इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता प्रेम जैसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल, मनीष गुप्ता, उमाकांत मद्धेशिया, हर्ष वर्मा, हिमांशु कश्यप, इस्तखार खान, बैजनाथ वर्मा सहित विद्यालय के अध्यापकगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बच्चों द्वारा एक स्वर में “हैप्पी बर्थडे” गाकर विधायक जी को शुभकामनाएं देने के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार बन गया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।





