विधायक ऋषि त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह

विधायक ऋषि त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह

विधायक ऋषि त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाहविधायक ऋषि त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अड्डा बाज़ार में उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी स्वयं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने वर-वधू और उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस योजना के माध्यम से सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर रही है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह योजना समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही है और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह करने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने उपस्थित सभी नवदम्पतियों से आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग के साथ जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक एवं प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नवविवाहित जोड़ों को उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी ने नवदम्पतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे