ग्रामीण क्षेत्रों में 45 व शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद होगी गैस की बुकिंग, वितरण में धांधली हुई कम :
ग्रामीण क्षेत्रों में 45 व शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद होगी गैस की बुकिंग, वितरण में धांधली हुई कम :
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज बहादुरी कोल्होई डेस्क :
शुक्रवार को कोल्होई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार में SS HP गैस ऐजेंसी पर गैस वितरण किया जा रहा था । लोगों की भीड़ भी जमा हो चुकी थी । लेकिन जैसे ही वितरण का समय हुआ तो गैस ऐजेंजी वाले ने कहा कि बिना बुकिंग OTP के किसी को भी गैस नहीं मिलेगा । तो लोगों को पता चला की हम तो गैस लेने के योग्य ही नहीं हैं । क्योंकि उस समय बुकिंग वाले नम्बर पर फोन भी नहीं लग रहा था । और कुछ लोगों का तो 45 दिन पूरा भी नहीं हुआ था । लोग निराश हो गये । क्योंकि गैस की गाड़ी खड़ी थी । भीड़ भी थी लेकिन लेने के योग्य कुछ चुनिंदा लोग ही थे जो पहले से बुकिंग किये हुए थे ।
नये नियम के अनुसार अब ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन पूरा होने के बाद ही दोबारा गैस की बुकिंग होगी । जो पहले 25 दिन था । और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन पूरा होने के बाद दोबारा बुकिंग होगी जो पहले 21 दिन था । इस नीयम के बाद एजेंसी पर मौजूद बुजुर्गों व महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । वे बुकिंग प्रक्रिया करने में असमर्थ थे । और सबसे बड़ी वजह थी की वितरण के समय बुकिंग नम्बर पर फोन भी नहीं लग रहा था । और जो लोग पहले से ही बुकिंग किये हुए थे उन्हें बड़े ही आसानी से गैस मिला ।
( महराजगंज उत्तर प्रदेश )





