पैसों की कमी नहीं बनेगी बाधा, CIT नौतनवा दे रहा मेधावी छात्रों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा
पैसों की कमी नहीं बनेगी बाधा, CIT नौतनवा दे रहा मेधावी छात्रों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
आर्थिक अभाव के कारण कई मेधावी छात्र उच्चस्तरीय कंप्यूटर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए CIT Computer World Computer Institute, नौतनवा ने सभी वर्गों के मेधावी छात्रों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है।
संस्थान द्वारा इसके लिए एक छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
संस्थान के निदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, ताकि कोई भी छात्र केवल पैसों की कमी के कारण कंप्यूटर शिक्षा से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए इच्छुक छात्र संस्थान में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है।
संस्थान की ओर से विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक छात्र इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को नई दिशा दें।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।





