महराजगंज में नए एसपी का स्वागत, शक्ति मोहन अवस्थी ने संभाली जिम्मेदारी

एएसपी महाराजगंज नवागत एसपी का स्वागत करते हुए।

महराजगंज में नए एसपी का स्वागत, शक्ति मोहन अवस्थी ने संभाली जिम्मेदारी
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क । जनपद महराजगंज में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के देर शाम कार्यालय पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अवस्थी ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण में सख्ती बरती जाए और हर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, जनसुनवाई को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
नवागत एसपी ने पुलिस कर्मियों से अनुशासन, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की अपेक्षा जताई। उनके आगमन से जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे