जनता की सुनवाई से शुरू हुआ एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का कार्यकाल, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

जनता की सुनवाई से शुरू हुआ एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का कार्यकाल, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क : पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति अवस्थी ने अपने कार्यभार के पहले ही दिन सक्रियता का परिचय देते हुए समय से पुलिस कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर एडिशनल एसपी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी जनसुनवाई प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।
नवागत एसपी की कार्यशैली से यह साफ संकेत मिला है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे आम लोगों में भरोसा और उम्मीद दोनों बढ़ी हैं।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे