नौतनवा: बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड हेल्थ डे, बच्चों ने दिया ‘हेल्दी लाइफ’ का संदेश
नौतनवा: बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड हेल्थ डे, बच्चों ने दिया ‘हेल्दी लाइफ’ का संदेश
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। नगर के बचपन स्कूल में आज वर्ल्ड हेल्थ डे बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में रोचक और सरल तरीके से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वास्थ्य, सेहत, पौष्टिक भोजन और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने चित्रों और कहानियों के माध्यम से बच्चों को समझाया कि स्वस्थ भोजन और अच्छी आदतें जीवन में कितनी जरूरी हैं। सभी बच्चों को रोजाना अपने लंच बॉक्स में हेल्दी फूड लाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को स्वस्थ रहने के आसान तरीके बताते हुए कहा कि— रोज फल खाएं, पर्याप्त पानी पिएं, ताजी हवा में खेलें, योग और व्यायाम करें।
उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
डायरेक्टर अंजली ने बताया कि इस तरह की एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग से बच्चे आसानी से सीखते हैं और उन्हें अपनी दिनचर्या में अपनाते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में काव्या, न्यासा, अंश, शिवम, श्रीवन्या, शिवांगी, अथर्व, दानिश, मानस, मानवी, आरम्भ, ओम, आन्या, भावेश, आदर्श, अनिका, लूईस, सुप्रिया, अभिनंदन सहित कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वहीं शिक्षकों में मोनिका, तेजस्वी, वैष्णवी, प्रियंका, ईशा, अंजली, मनिता, प्रीती, रिंकल, अंशिका, श्रद्धा और इशिता का विशेष योगदान रहा। बचपन स्कूल का यह प्रयास न सिर्फ बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली की सीख दे रहा है, बल्कि समाज में भी जागरूकता का संदेश फैला रहा है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


