महराजगंज SP का सख्त एक्शन: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, लापरवाही पर गिरी गाज
महराजगंज SP का सख्त एक्शन: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, लापरवाही पर गिरी गाज
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का सख्त तेवर सामने आया है। ठूठीबारी थाने के थानाध्यक्ष नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस के मामले में सूचना न देने, तथ्यों को छिपाने और लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।
बताया जा रहा है कि संबंधित घटना में थानाध्यक्ष द्वारा उच्चाधिकारियों को समय से जानकारी नहीं दी गई, जिससे मामले की गंभीरता को नजरअंदाज किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने की कोशिश की गई, जो पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सख्त कार्रवाई करते हुए एसओ नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
एसपी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि, “लापरवाही और ढीली कार्यशैली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और सतर्कता के साथ निभानी होगी।”
एसपी की इस कड़ी कार्रवाई से जनपद के सभी थानाध्यक्षों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


