टैक्स बार एसोसिएशन महराजगंज का चुनाव सम्पन्न: अरविंद पटेल अध्यक्ष, राघवेंद्र प्रताप सिंह बने महामंत्री

टैक्स बार एसोसिएशन महराजगंज का चुनाव सम्पन्न: अरविंद पटेल अध्यक्ष, राघवेंद्र प्रताप सिंह बने महामंत्री
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: टैक्स बार एसोसिएशन महराजगंज की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 7 अप्रैल को आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता हैदर अली की देखरेख में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी हुई।
चुनाव में कई पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए अरविंद पटेल को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि अनिल कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा अरुण कुमार गुप्ता संयुक्त मंत्री और अवधेश प्रजापति कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
वहीं, महामंत्री पद के लिए मुकाबला रोचक रहा। इस पद के लिए राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रौनक सिंह और चंदन केडिया के बीच सीधा चुनाव हुआ। मतदान में आम सभा के सभी सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें राघवेंद्र प्रताप सिंह को 35 मत प्राप्त हुए, जबकि चंदन केडिया को 5 मत मिले। इस तरह राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 30 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए महामंत्री पद पर कब्जा जमाया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान बार एसोसिएशन के कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता मौजूद रहे। इनमें आलोक शाही, दिलीप रौनियार, उमाशंकर, जय मंगल, कपिल प्रजापति, ऋषि देव यादव, राम आशीष, सुभाष गोयल, रोहित गुप्ता, विजय जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, धनंजय गुप्ता, मधुसूदन पटेल, असलम अंसारी, रवि शंकर, श्याम सुंदर, प्रिंस, राम प्रकाश, उपेंद्र, जीशान अख्तर, जावेद अली, अश्विनी रौनियार और जाहिर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने बधाई दी और संगठन के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे