नौतनवा के मंदिरों पर फोकस, ऋषि त्रिपाठी ने सरकार के सामने रखी बड़ी योजना
नौतनवा के मंदिरों पर फोकस, ऋषि त्रिपाठी ने सरकार के सामने रखी बड़ी योजना
लखनऊ में गरजे ऋषि त्रिपाठी, प्राक्कलन समिति में उठाया नौतनवा का विकास एजेंडा।
नौतनवा/लखनऊ डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने राजधानी लखनऊ में आयोजित विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग से संबंधित बैठक में नौतनवा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में विधायक ने कहा कि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, जहां कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं। इन स्थलों के विकास से न केवल क्षेत्र की धार्मिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
गौरतलब है कि विधायक ऋषि त्रिपाठी लगातार विधानसभा में अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को मजबूती से उठाते रहे हैं। यही कारण है कि बीते चार वर्षों में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हुई है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि आजादी के बाद जितना विकास अब तक नहीं हुआ, उससे अधिक कार्य इन चार वर्षों में देखने को मिला है। खास बात यह है कि आम जनता के साथ-साथ राजनीतिक विरोधी भी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि आने वाले समय में नौतनवा क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर सकता है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।


