नौतनवा: अधिवक्ता से पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार, नाराज़ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: रेवेन्यू बार एसोसिएशन संगठन नौतनवा के सदस्य अधिवक्ता रामरतन यादव के साथ संपत्तिहां पुलिस चौकी के कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला।
आज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर तहसीलदार नौतनवा को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 9:30 बजे अधिवक्ता रामरतन यादव अपने दिव्यांग चाचा को दोपहिया वाहन से इलाज के लिए संपत्तिहां बाजार ले जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में संपत्तिहां पुलिस चौकी के कुछ पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिवक्ता आक्रोशित हो गए।
घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने आज नौतनवा तहसील में विरोध-प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संघ के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, नागेंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अधिवक्ता के साथ इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है और प्रशासन को तत्काल मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिस कर्मियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.

नौतनवा: अधिवक्ता से पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार, नाराज़ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
बचपन ए प्ले स्कूल, नौतनवा में बैसाखी की धूम, बच्चों ने सीखा फसल पर्व का महत्व
प्रधानमंत्री और मंत्रियों की संपत्ति का खुलासा, किसके पास कितनी संपत्ति?
नौतनवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भव्य जन गोष्ठी संपन्न
किसी ने नहीं सुनी हमारी पीड़ा”—अब सेमरहवा की जनता क्यों कर रही ऋषि त्रिपाठी की तारीफ? 
