रुपन्देही में पुलिस की गोली से युवक घायल, भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ दो भारतीय समेत 3 गिरफ्तार!
रुपन्देही में पुलिस की गोली से युवक घायल, भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ दो भारतीय समेत 3 गिरफ्तार!
दो गिरफ्तार युवक परसा मलिक थाना क्षेत्र के निवासी।
आई एन न्यूज रुपन्देही नेपाल:
नेपाल के रुपन्देही जिले में पुलिस और संदिग्ध तस्करों के बीच हुई कार्रवाई में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि तीन लोगों को भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
घायल युवक की पहचान रोहिणी गांवपालिका-2 खुरहुरिया निवासी विशाल यादव के रूप में हुई है, जिसे बाएं पैर में गोली लगी है। उसे तत्काल भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, रोहिणी गांवपालिका-4 कोटहवा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जब यूपी 56 एफ 9901 नंबर की बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोककर जांच की कोशिश की गई, तो वे भागने लगे।
भाग रहे आरोपियों को पकड़ने के दौरान उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने एक राउंड हवाई फायरिंग और दो राउंड सीधी गोली चलाई। इसी दौरान विशाल यादव घायल हो गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद कीं, जिनमें— फेनरागन: 1100 एम्पुल
डाइजेपाम: 1100 एम्पुल
ब्रुफिन: 1100 एम्पुल के साथ भारत के दो युवक भी गिरफ्तार के लिए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में भारतीय सीमा के महाराजगंज जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम बिसुनपुरवा निवासी 18 वर्षीय अरुण कुमार और 20 वर्षीय विनय पांडेय भी शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की गहन जांच जारी है और यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है।


