सनातन धर्म के प्रचार हेतु नेपाल प्रवास पर पहुंचे प्रेमचंद झा का नौतनवा में भव्य स्वागत

सनातन धर्म के प्रचार हेतु नेपाल प्रवास पर पहुंचे प्रेमचंद झा का नौतनवा में भव्य स्वागत

 

आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:

नौतनवा नगर में जगतगुरु गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के परम शिष्य प्रेमचंद झा जी का भव्य स्वागत किया गया। नेपाल प्रवास के दौरान आज उन्होंने नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर शंकराचार्य महाराज का संदेश लोगों को सुनाया।

इस अवसर पर प्रेमचंद झा जी ने कहा कि उनका यह नेपाल प्रवास भारत और नेपाल के लोगों को सनातन धर्म की मूल भावना एवं संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म विश्व कल्याण, मानवता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

नौतनवा पहुंचने पर नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने समर्थकों एवं सभासदों के साथ अंग वस्त्र भेंटकर प्रेमचंद झा जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, प्रमोद पाठक, मुकेश कुमार, किशोर मद्धेशिया, विशाल जायसवाल, ज्वाला शुक्ला, अनिल जायसवाल, निखिल गोयल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *