सोनौली में ड्रग्स कारोबार की आशंका पर स्पेशल टीम का छापा, घर को घेरा
सोनौली में ड्रग्स कारोबार की आशंका पर स्पेशल टीम का छापा, घर को घेरा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के महुअवा स्थित नहर रोड पर रविवार की दोपहर करीब तीन बजे पुलिस की एक स्पेशल टीम ने एक व्यक्ति के घर को घेर लिया। माना जा रहा है कि महाराजगंज की स्पेशल पुलिस टीम ड्रग्स कारोबार की आशंका में कार्रवाई कर रही है। हालांकि देर शाम तक पुलिस के हाथ कोई बड़ी सफलता नहीं लगी थी।
सूत्रों के अनुसार, घर के अंदर मौजूद लोगों ने खुद को पूरी तरह बंद कर रखा है। पुलिस टीम दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन घर की महिलाएं दरवाजा खोलने से इनकार कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि पहले जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए। घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


