जनसेवा के 11 वर्ष पूरे: मैक्स सिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कायम की मिसाल
जनसेवा के 11 वर्ष पूरे: मैक्स सिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कायम की मिसाल
इंडो नेपाल न्यूज़, नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के मां का बलिया मंदिर चौराहे पर स्थित मैक्स सिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपने सफल सफर के 11 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस उपलब्धि को लेकर अस्पताल परिवार के साथ-साथ पूरे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र एवं महराजगंज जनपद के लोगों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार सुबह से ही अस्पताल के निदेशक, चिकित्सकों और समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
क्षेत्र में “जीवनदायिनी अस्पताल” के रूप में अपनी पहचान बना चुके मैक्स सिटी हॉस्पिटल ने बीते एक दशक से अधिक समय में हजारों मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। विशेष रूप से कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी अस्पताल ने निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं जारी रखीं और जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध कराकर लोगों का विश्वास जीता।
अस्पताल के निदेशक विकास दुबे ने इस अवसर पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के विश्वास और सहयोग की बदौलत ही मैक्स सिटी हॉस्पिटल ने 11 वर्षों का यह गौरवपूर्ण सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल आधुनिक सुविधाओं और बेहतर चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से जनसेवा के अपने संकल्प को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।
इस अवसर पर अस्पताल परिवार ने 11 वर्ष पूरे होने पर अस्पताल परिसर में केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और क्षेत्र के लोगों ने भी अस्पताल की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनमानस का कहना है कि मैक्स सिटी हॉस्पिटल ने अपने समर्पण, सेवा भावना और गुणवत्तापूर्ण उपचार के बल पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश



