मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, ग्रामीणों में बांटी गई मिठाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, ग्रामीणों में बांटी गई मिठाई
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नगर पालिका परिषद नौतनवा के वार्ड नंबर 16 डिहवा वार्ड स्थित समय माता मंदिर परिसर में सुबह करीब 8:00 बजे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिवस शुक्रवार को बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी रहे।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सुरक्षा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने देशभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन जनसेवा, राष्ट्रभक्ति और समाज कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, कानून व्यवस्था में सुधार तथा गरीबों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित हो रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिवस को सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद राहुल दुबे अनिल मद्धेशिया धर्मात्मा जायसवाल अनिल जायसवाल लालू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।



