टीईटी-2026: डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
टीईटी-2026: डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)–2026 महराजगंज जनपद में शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 37,814 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा कराने के निर्देश दिए और सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई, जबकि परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन लगातार नजर बनाए रहा।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पूरे जनपद में टीईटी–2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई। अभ्यर्थियों को भी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सकी।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।








































