नाज़िया इलाही खान की कथित धार्मिक टिप्पणी पर नौतनवा में सौंपा गया ज्ञापन

नाज़िया इलाही खान की कथित धार्मिक टिप्पणी पर नौतनवा में सौंपा गया ज्ञापन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क ।
नाज़िया इलाही खान द्वारा कथित रूप से की गई धार्मिक टिप्पणी को लेकर नौतनवा के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी नौतनवा को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपकर मामले में संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में पूर्व चेयरमैन ने कहा कि नाज़िया इलाही खान द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए कथित बयानों को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब एवं हजरत आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। उनका कहना है कि इन कथित बयानों के सामने आने के बाद से समुदाय के लोगों में गहरी पीड़ा, रोष और असंतोष का वातावरण व्याप्त है।
पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान ने कहा कि देश में सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने की मांग की, ताकि सत्य सामने आ सके और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर विधि के अनुसार कार्रवाई की जाए, जिससे लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन के साथ स्थानीय समाज के कई प्रबुद्ध नागरिक भी मौजूद रहे।
महराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *