एबी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश”

नन्हे हाथों ने थामा हरियाली का संकल्प… एबी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश”
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । पर्यावरण की रक्षा का संदेश जब नन्हे हाथों से दिया जाता है तो वह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाले कल की उम्मीद बन जाता है। इसी भावना के साथ नौतनवा स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह, जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। बच्चों ने प्रकृति के प्रति अपने प्रेम और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए हरियाली बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मॉर्निंग असेंबली से हुई, जहां छात्र परमजीत ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जल बचाने, बिजली की बचत करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने का संदेश देते हुए सभी से हमेशा पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इसके बाद बच्चों ने प्लांटेशन, पोटैटो प्लांटिंग, पोस्टर मेकिंग, प्लांटर आउट ऑफ वेस्ट, रीजनरेटेड प्लांट और नेचर वॉक जैसी अनेक गतिविधियों में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण को व्यवहारिक रूप से समझा। रंग-बिरंगे पोस्टरों और रचनात्मक मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर दिन निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने हिस्से का छोटा-सा दायित्व भी ईमानदारी से निभाए, तो धरती को हरा-भरा और सुरक्षित बनाया जा सकता है। ऐसे आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं, जो उनके भविष्य को बेहतर दिशा देते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या दीप्ति शुक्ला ने बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए इसी तरह सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रशांत, प्रभास, परिनिधि, ज़ोया, प्रियांशी, रेयांश, उत्सव, श्री, नूर, ईशानवी, अयान, सुफियान, हमज़ा, शिवांश, श्रीनिका, लव, कुश, आख्या, आयुष्मान, शौर्य सहित अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं शिक्षकों में प्रतिभा, प्रियांशु, सौम्या, ऐमान, चंदा, माहि, स्वाति, श्वेता, राजी, उजाला, हर्ष और सूरज सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *