नीट 2026 में जिज्ञास की सफलता पर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया सम्मानित
नीट 2026 में जिज्ञास की सफलता पर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया सम्मानित
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नौतनवा की प्रतिभाशाली छात्र जिज्ञास कौशल ने ऑल इंडिया रैंक 6316 प्राप्त कर नगर, अपने परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार सहित पूरे नगर में खुशी का माहौल है।
जिज्ञासा की सफलता पर नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी अपने सभासदों एवं समर्थकों के साथ उनके आवास पहुंचे। उन्होंने जिज्ञासा को बुके भेंट कर, मिठाई खिलाकर इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिज्ञासा की उपलब्धि नगर के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
जिज्ञास की इस सफलता से उनके पिता मनोज कौशल एवं माता राधा कौशल बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने अपनी बेटे की मेहनत और समर्पण को इस सफलता का आधार बताया तथा सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिज्ञासा को शुभकामनाएं देने वालों में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, राहुल दुबे, अनिल जायसवाल, विक्की पांडे, राजकुमार गौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने जिज्ञासा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे चलकर एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगा।
महाराजगंज —-उत्तर प्रदेश।



