बार और बेंच का बेहतर समन्वय ही मेरी प्राथमिकता : एसडीएम नौतनवा

बार और बेंच का बेहतर समन्वय ही मेरी प्राथमिकता : एसडीएम नौतनवा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा तहसील के सभागार में सोमवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुणाल के सम्मान में परिचय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कुणाल ने अधिवक्ताओं से औपचारिक परिचय प्राप्त करते हुए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक की अध्यक्षता रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने की, जबकि संचालन संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने किया।
परिचय समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम कुणाल ने कहा कि बार और बेंच का समन्वय स्थापित करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग से न्यायिक एवं राजस्व कार्यों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण संभव हो सकेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन सदैव अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
जनसुनवाई व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनता दर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका यथाशीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि फरियादियों को अनावश्यक भागदौड़ का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराना उनका दायित्व है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवागत एसडीएम के सहयोग से अधिवक्ताओं और आम जनता से जुड़े मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण होगा।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं के लंबित एवं जटिल मामलों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में तहसीलदार करण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, अतिरिक्त नायब तहसीलदार सुदेव पटेल सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री दयानंद यादव, सुधीर शुक्ला, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडेय, योगेंद्र लाल श्रीवास्तव, महेंद्र नाथ त्रिपाठी, रितेश उपाध्याय, लखन श्रीवास्तव, शेख शमसुद्दीन, अशोक तिवारी, रियाज अहमद, आशीष श्रीवास्तव, साधु शरण मिश्र, विभूति यादव, राजन सिंह, जगनारायण विश्वकर्मा, बृजेश कुमार, संतोष पांडेय, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार, हबीबुर्रहमान, हरिशंकर लाल श्रीवास्तव, अमित सिंह, अमरीश मौर्य सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महाराजगंज —-उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *