कोल्होई बाई पास पर वैकल्पिक रास्ता दे रहा है दुर्घटना को दावत
कोल्होई बाई पास पर वैकल्पिक रास्ता दे रहा है दुर्घटना को दावत
आई एन न्यूज कोल्होई डेस्क :
निर्माणाधीन गोरखपुर सोनौली हाइवे पर PNC कम्पनी के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है । रविवार को कोल्होई बाईपास पर एक लम्बा ट्रक फंस गया जिसके कारण कोल्होई गोरखपुर जाने वाली दोनों दिशाओं का मार्ग थोड़ी देर के लिए पूरी तरह से बाधित रहा । ललाइन पैसिया के बाद गुजुरपुरवा से कोल्होई एकसड़वा बाइपास हाइवे प्रारम्भ होता है । जहाँ पर शुरुआत एक लम्बे पुल से होती है । कुछ काम बाकी होने की वजह से पुल को खुलने के बाद दोबारा बंद कर दिया गया है । जिसके बगल से बाइपास पर जाने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता खोला गया है । जो कि छोटे वाहनों के लिए ही सही है । वहाँ पर बड़े वाहनों के लिए कोई नोटिस बोर्ड भी नहीं लगाया गया है । छोटे वाहनों को वहाँ से जाता देख बड़े वाहन भी वहाँ से गुजरने की कोशिश करते हैं । कुछ तो आसानी से निकल जाते हैं तो वहीं कुछ बड़े वाहन कुछ समय के लिए फंस जाते हैं । जिसकी वजह से वहाँ पर जाम लग जाता है । वहाँ पर बड़े ट्रक अक्सर फंस जाते हैं । या तो आगे पीछे करते हैं । जिसकी वजह से कोल्होई की तरफ आने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है । या तो उस वैकल्पिक रास्ते पर बड़े वाहनों का प्रवेश वार्जित का बोर्ड लगाया जाये या तो फिर उस वैकल्पिक मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया जाये । जिससे की जोखिम कम हो ( महराजगंज, उत्तर प्रदेश )








































