रक्षाबंधन से पहले मिड-डे मील रसोइयों को मिली बड़ी सौगात– ऋषि त्रिपाठी विधायक

रक्षाबंधन से पहले मिड-डे मील रसोइयों को मिली बड़ी सौगात– ऋषि त्रिपाठी विधायक
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान एवं उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नौतनवा तहसील सभागार में सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने रसोइयों को सम्मानित करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।
लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रदेश के 3.54 लाख रसोइयों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल से पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को जरूरत पड़ने पर बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम नौतनवा कुणाल ने की।
इस अवसर पर नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि मिड-डे मील रसोइए विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत और जिम्मेदारी से हजारों बच्चों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध होता है। सरकार द्वारा उनके स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले रसोइयों को मिला यह चिकित्सा सुरक्षा का उपहार उनके लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने सभी रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि इस सुविधा के माध्यम से रसोइयों और उनके परिवारों को आवश्यकता के समय बेहतर चिकित्सा उपचार प्राप्त करने में सहूलियत होगी। सरकार की यह पहल उनके स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा कार्ड प्राप्त करने वाले रसोइयों में उत्साह देखने को मिला। रसोइयों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *