रात में विधायक के आवास पर क्यों जुटे सोनौली के व्यापारी? सामने आई वजह”
रात में विधायक के आवास पर क्यों जुटे सोनौली के व्यापारी? सामने आई वजह”
विवाद खत्म, अब फिर शुरू होगा श्री राम जानकी मंदिर मार्ग का निर्माण! विधायक से मिले व्यापारी”
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नगर पंचायत सोनौली के प्रतिष्ठित व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार देर रात नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पहुंचा और उनसे मुलाकात कर श्री राम-जानकी मंदिर मार्ग निर्माण को लेकर चर्चा की।
व्यापारियों ने विधायक को बताया कि भारत-नेपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनौली कस्बे में स्थित अति प्राचीन श्री राम-जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं भगवान भोलेनाथ के मंदिर के साथ गौशाला भी स्थित है। मंदिर एवं गौशाला तक श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा के लिए मार्ग निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए व्यापारियों ने पूर्व में विधायक से मुलाकात कर सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा था।
व्यापारियों के प्रस्ताव पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया था। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू होने के बाद कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई और सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया था।
इसी मामले को लेकर सोमवार देर रात व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल विधायक के आवास पहुंचा। व्यापारियों ने विधायक को अवगत कराया कि अब सड़क निर्माण को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है और सभी लोग निर्माण कार्य के लिए सहमत हैं। उन्होंने विधायक से सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने का आग्रह किया।
व्यापारियों के आश्वासन के बाद विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि मंदिर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र ही दोबारा शुरू कराया जाएगा। विधायक के आश्वासन पर व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया और धन्यवाद दिया।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कृपाशंकर मद्धेशिया, अतुल जायसवाल, भोलाराम शर्मा, प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।








































