बारावफात से पहले देर रात विधायक के आवास पहुंचे पांचों अखाड़ों के मुस्लिम युवा”
बारावफात से पहले देर रात विधायक के आवास पहुंचे पांचों अखाड़ों के मुस्लिम युवा”
“जुलूस की राह आसान होगी? विधायक ने मुस्लिम युवाओं को दिया बड़ा भरोसा”
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। मुस्लिम समुदाय के महत्वपूर्ण पर्व बारावफात को लेकर नौतनवा नगर में निकलने वाले जुलूस की तैयारियों और उससे जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर के पांचों अखाड़ों से जुड़े मुस्लिम नवयुवकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार देर शाम नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पहुंचा। युवाओं ने विधायक से मुलाकात कर जुलूस के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने जुलूस के मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अपनी मांगें विधायक के सामने रखीं। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुस्लिम युवाओं की सभी बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार ने कभी भी हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव नहीं किया है। सभी समुदायों के त्योहारों और धार्मिक आयोजनों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि बारावफात का त्योहार धूमधाम से मनाएं, लेकिन नियम-कानून के दायरे में रहते हुए आयोजन करें, ताकि समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और प्रेम बना रहे।
विधायक ने युवाओं द्वारा रखी गई मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पूरा कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला जाए और सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां साझा करें।
विधायक के आश्वासन के बाद मुस्लिम युवाओं ने उनका आभार जताया। इस मौके पर नौतनवा नगर के पांचों अखाड़ों से जुड़े बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा मौजूद रहे। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।








































