भाजपा सरकार ने जनता से किए वादे नहीं निभाए: राम आसरे विश्वकर्मा
भाजपा सरकार ने जनता से किए वादे नहीं निभाए: राम आसरे विश्वकर्मा
किसान-नौजवान समेत सभी वर्ग परेशान।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। नौतनवा कस्बे से सटे सेमरातर चौराहा स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो वादे किए और जो सपने दिखाए, उनमें से कुछ भी पूरा नहीं हुआ।
राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आज देश का किसान, नौजवान, व्यापारी, दलित और पिछड़ा वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता में निराशा है और अब लोगों को भाजपा से कोई उम्मीद नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
जन पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी महाराजगंज के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि पीडीए समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। वहीं बैजू यादव, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी, ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अमित चौबे, विक्रम यादव, राजू दुबे, श्रवण पटेल, राम आशीष यादव, राजेश यादव, संजय कनौजिया, रघुपति शर्मा सहित तमाम वक्ताओं ने अपने विचार रखे और पीडीए जन पंचायत के उद्देश्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम यादव, विधानसभा अध्यक्ष नौतनवा ने की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।








































