देर रात तक गांव-गांव पहुंचे ऋषि त्रिपाठी, लक्ष्मीपुर में चला ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान

देर रात तक गांव-गांव पहुंचे ऋषि त्रिपाठी, लक्ष्मीपुर में चला ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क । नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और ग्रामीण संवाद को लेकर विधायक ऋषि त्रिपाठी का दौरा देर रात तक जारी रहा। लक्ष्मीपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों और बाजारों में पहुंचकर विधायक ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम बड़हरा शिवनाथ में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और जरूरतों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।
अड्डा बाजार कार्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए आसानी हो, इसके उद्देश्य से विधायक ने अड्डा बाजार के मुख्य मार्ग पर जनसंपर्क कार्यालय स्थापित कर रखा है। यहां विधायक सप्ताह में कई दिन पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद करते हैं। दौरे के दौरान विधायक ने कार्यालय पर मौजूद नागरिकों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद विधायक ने लक्ष्मीपुर बाजार में व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों का हालचाल जाना और बाजार से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर बातचीत की। व्यापारियों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया।
बेलवा बुजुर्ग में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम
दौरे के अगले क्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम बेलवा बुजुर्ग पहुंचे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। नागरिकों ने अपनी समस्याएं और क्षेत्रीय विषय विधायक के सामने रखे। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विधायक के इस क्षेत्रीय दौरे के दौरान गांवों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी सीधा संवाद हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए क्षेत्र की जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से संबंधित स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस तरह विधायक ऋषि त्रिपाठी का देर रात तक चला लक्ष्मीपुर क्षेत्र का भ्रमण जनसंवाद, समस्याओं की सुनवाई और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *