प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बांटे फल, युवाओं ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बांटे फल, युवाओं ने किया रक्तदान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस तथा उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गुरुवार दोपहर नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने डॉ. घनश्याम कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों के बीच फल वितरित किए और उपस्थित सभी लोगों से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करने का अनुरोध किया।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया और रक्तदान किया। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, एसडीएम नौतनवा कुणाल, तहसीलदार नौतनवा करण सिंह, चिकित्सक राजू शर्मा, डा० अमित कुमार, आर.के. शाही समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और नागरिक उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।








































