76 दीपों से जगमगाया पोखरा, विधायक-अध्यक्ष ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

76 दीपों से जगमगाया पोखरा, विधायक-अध्यक्ष ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

 

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर नौतनवा तहसील परिसर स्थित पोखरे पर गुरुवार देर शाम नगर पालिका परिषद नौतनवा की ओर से भव्य दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी और नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने 76 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन का उत्सव मनाया।

इस दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच लड्डू वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा परिसर उत्सव के माहौल में नजर आया। सभी ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नौतनवा कुणाल, तहसीलदार नौतनवा करण सिंह, समाजसेवी संजय सिंह सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, सभासद एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पोखरे के आसपास जलाए गए 76 दीपों और आतिशबाजी के बीच आयोजित कार्यक्रम ने देर शाम को उत्सवमय बना दिया।  महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *