नौतनवा और फरेन्दा के पत्रकारों मे आक्रोश, एसडीएम ,डीएम को सौपा ज्ञापन

नौतनवा और फरेन्दा के पत्रकारों मे आक्रोश, एसडीएम ,डीएम को सौपा ज्ञापन—-
आईएन न्यूज बृजमनगंज/ फरेन्दा /नौतनवा /महराजगंज
जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज की फरेन्दा तहसील इकाई संघ ने आज तहसील दिवस पर फरेन्दा में अपर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकरी को ज्ञापन देकर फरेन्दा कोतवाल एस के सिंह पर पत्रकारो को अपमानित करने का आरोप लगाया और उन्हें निलंबित करबे की मांग की।
ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा है कि कोतवाल फरेंदा किसी भी पत्रकार का फोन रिसीव नहीं करते और अगर रिसीव भी करते है तो किसी भी मामले की स्पष्ट जानकारी नही देते। यही नहीं पत्रकारो के लिए पर अपमानित शब्दों का इस्तेमाल करते है। पुलिस के खिलाफ लिखने वाले पत्रकार पर अगर किसी पत्रकार पर वह बेबुनियाद आरोप लगा कर थाने मे बंद करके पीटने और जेल भेजने का काम भी उनके द्वारा किया गया है । जब फरेन्दा क्षेत्र मे पत्रकार नही सुरक्षित हैं तो वहां आम नागरिक की सुरक्षा कैसे हो सकती है। इसका अंदाजा यहाँ के कोतवाल के रवैये से लगाया जा सकता है।
पत्रकारों ने कहा कि एक तरफ जंहा प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार द्वारा प्रदेश मे कानून का राज स्थापित करने की बात कही जा रही है वंही दूसरी तरफ कोतवाल द्वारा पत्रकार से दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
इस अवसर पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की फरेन्दा इकाई संघ अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मुकेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्षय सुधेश मोहन श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, विश्वामित्र, जयसिंह, प्रमोद गोंड, गौतम श्रीवास्तव, सुनील मणि त्रिपाठी, सनद त्रिपाठी, राकेश सहनी, बीएल मौर्या सहित सभी पदाधिकारि और सदस्य उपस्थित रहे।
नौतनवा मे पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नौतनवा : भारत- नेपाल के ठोठरी सीमा पर तैनात एसएसबी जवान द्वारा लक्ष्मीपुर के पत्रकार नन्दलाल से किए गए दुर्व्यवहार के विरोध मे पत्रकार लामबन्द हो गए हैै।
जर्नलिस्ट प्रेस क्लब नौतनवा के तत्वाधान मे पत्रकारों ने बुद्धवार को तहसील पहुंच कर गृह मंत्री को संबोधित एसडीएमको ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार नन्दलाल उक्त सीमा से एक बारात से लौट रहे थे कि उन्हें कैम्प पर तीन घंटे बैठाकर अकारण रोक कर मानसिक उत्पीड़न किया गया । पत्रकारों ने मामले कि जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है ।
झ्स मौके पर पत्रकार उमेश तिवारी,सतीश त्रिपाठी,गुड्डू जायसवाल,धमेन्द्र चौधरी,मुश्ताक आजमी,रवि त्रिपाठी,राजेश जायसवाल,विजय चौरसिया, छोटू त्रिपाठी, मनोज पाण्डेय, रिजवान अहमद,अजय जैसवाल,गुलाम मुश्तफा इदीशी ,सुनील शर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे ।





