सोनौली में सटर का ताला तोड़ कर लाखो नगदी चोरो ने उड़ाया –
सोनौली में सटर का ताला तोड़ कर तीन लाख नगदी चोरो ने उड़ाया –
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क स्थानीय कस्बे के नारायण दास मार्केट में स्थित चोखानी की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसा और काउंटर को तोड़कर 3 लाख 18 हजार रूपए नेपाली तथा 1लाख 2 हजार भारतीय रुपए नगद चुरा कर चंपत हो गया ।
बुधवार की सुबह 11:00 बजे दुकान खोलने पहुंचे चौखानी के स्टाफ ने देखा कि सटर का दोनों तरह ताला तोड़कर कुंडली में लटकाया गया है। उसने तत्काल अपने अड़ोस-पड़ोस के लोगों को सूचना दी और दुकान स्वामी संतोष चौखानीे भी स्वयं कुछ देर में पहुंच गए और सटर खोला तो देखा कि काउंटर टूटा हुआ है । जिसमें 2 दिन के लहना का पैसा रखा हुआ था।
चौखानी ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी सोनौली अवधेश तिवारी को दी गई वह मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से निरीक्षण किया ।
संतोष चौखानी ने बताया कि सोनौली पुलिस को तहरीर दि्या गया है ।
इस संबंध में सोनौली चौकी प्रभारी अवधेश नारायण तिवारी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है घटना संदिग्ध है जाँचं किया जा रहा है।





