सीओ नौतनवा का आदेश बेअसर ,नौतनवा – सोनौली कस्बे के मार्ग पर ट्रको का जाम

सीओ नौतनवा का आदेश बेअसर ,नौतनवा - सोनौली कस्बे के मार्ग पर ट्रको का जाम

सीओ नौतनवा का आदेश बेअसर ,नौतनवा - सोनौली कस्बे के मार्ग पर ट्रको का जाम

सीओ नौतनवा का आदेश रहा बेअसर ,नौतनवा – सोनौली कस्बे के मार्ग पर ट्रको का जाम—-
कुनशेरवा में मालवाहक ट्रकों की जाम से ग्रामीणों ने मचाया हंगामा ,
-नाली में फंसा रोडवेज मस्जिद और मदरसे का रास्ता हुआ बंद बच्चे नहीं गए स्कूल —
आईएन न्यूज़ महाराजगंज डेस्क : भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रको के जाम की लंबी कतार सोनौली बॉर्डर पर थमने का नाम ले रहा जिसके कारण ट्रको के कटिंग का खेल तेज हो गया है । ट्रक चालक मालिक दोनों परेशान हैं पुलिस और दलाल मालामाल हो रहे हैं ।

सीओ नौतनवा का आदेश बेअसर ,नौतनवा - सोनौली कस्बे के मार्ग पर ट्रको का जाम
भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार अब 26 किलोमीटर दूर तक पहुंच गई है। पांच पांच दिनों तक मालवाहक ट्रकों के पहिए नहीं मिल पा रहे हैं । ऐसे में दलाल कटिंग के खेल में जुट गए हैं ।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस से गठजोड़ कर दलाल नौतनवा कस्बे से अंदर से जाने वाले रास्ते जो बाईपास पर कुनसेरवा में निकलता हैं उस रास्ते पर सुविधा शुल्क के लिए एक अलग से लाइन लगवा दिया गया है । जिसके कारण नौतनवा कस्बे में आवागमन बाधित हो रहा है। कस्वे का सिंगल सड़क होने के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं । कुनशेरवा गाव के निवासी पप्पू खान ने कहा कि कस्बे के अंदर से लगातार मालवाहक ट्रकों के आने से जाम लग रहा है एक तरफ नाली खुदी हुई है जिसके कारण तमाम वाहन उसमें फस जा रहे हैं आवागमन ठप हो जा रहा है । बीते रात से एक रोडवेज बस के फसने से मस्जिद और मदरसे का रास्ता बंद हो गया छोटे बच्चे आज मदरसे में पढ़ने भी नहीं जा सके ।
रोडवेज अधिकारियों को अवगत कराया गया उसके बावजूद किसी के कान पर जूं नहीं रेंगा ।
उन्होंने कहा कि आक्रोशित ग्रामीणो ने हंगामा किया किंतु उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया गया । अगर प्रशासन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और कस्बे के अंदर से आने वाले वाहनों पर रोक लगा नहीं लगा तो अंजाम बुरा हो सकता है ।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा सुरेश कुमार रवि से। बात किया गया तो उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष नौतनवा और सोनौली को हिदायत दी गई है ।
कि कस्बे के अंदर से वाहन बाईपास की तरह न जाए उसके बावजूद ट्रको की लाइन लगना ठीक नही है । मै बात करता हूँ कि ट्रके अन्दर से वहा कैसे पहुँच रही है । कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है क्षेत्राधिकारी का आदेश बेहतर हो गया है और उनके हिदायत के बाद भी नौतनवा कस्बे के मार्ग पर ट्रकों की लंबी लाइन लगातार लग रही है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे