एनडीआरएफ के जवानों ने सिखाया आपदा से निपटने के गुण 

एनडीआरएफ के जवानों ने सिखाया आपदा से निपटने के गुण 

एनडीआरएफ के जवानों ने सिखाया आपदा से निपटने के गुण 

एनडीआरएफ के जवानों ने सिखाया आपदा से निपटने के गुण 

(फाइल फोटो )

आईएनन्यूज़संवाददाता ठूठीबारी:

जिला प्रशासन की पहल पर बुधवार को 11 वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवानों ने आपदा प्रबंधन योजना के तहत ठूठीबारी स्थित सामुदायिक रैन बसेरा में बाढ़ संबंधी प्रशिक्षण एवं सामुदायिक जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया।

    कार्यक्रम के आरंभ में एन डी आर एफ के निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए विस्तार पूर्वक प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को समझाया गया। इस प्रशिक्षण में घरेलू उपकरण जैसे बोतल, नारियल, केले  का पत्ता, बांस, रबड़ ट्यूब इत्यादि ) इस्तेमाल करते हुए बाढ़  से बचने के लिए उपकरण बनाने एवं उनके इस्तेमाल के तरीके भी बताए गये। इसके अलावा बाढ़ के दौरान पशु प्रबंधन,  सर्प दंश से बचाव, पानी को साफ करने के तरीके एवं फैलने वाली महामारी से निपटने के तरीके भी बताए भी गए।
इस दौरान उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा भी के मौर्य , उपजिलाधिकारी निचलौल, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह,  ओम प्रकाश श्रीवास्तव,  रामानंद चौधरी,  प्रभुनाथ चौधरी, डॉक्टर प्रदीप गुप्ता, मनोज जोशी, अरुण कुमार वर्मा, कृष्ण मुरासोली, एस पी थोराथ, व एनडीआरएफ की टीम मौजूद रही।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे