पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों ने लिया शपथ
आईएनन्यूज ठूठीबारी/महराजगंज :
वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को राधाकुमारी इंटर कालेज में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को वृक्षारोपण तथा पर्यावरण सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गयी । जिसमें वन , वृक्ष, संपदा, जल एवं मृदा के सजक प्रहरी के रूप में मैं इनकी रक्षा करूँगा । मैं अधिक से अधिक पौधे रोपित कर धरती को हरा भरा बनाऊगा। मैं घर, विद्यालय व अपने आस पास स्वस्छता बनाए रखूगाॅ। वही विद्यालय में ग्यारह पौधे लगाए गये ।
इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य आर पी सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, लेखपाल मोहम्मदीन, अध्यापक ओमकार नाथ पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।





