सहकारिता चुनाव के लिए कमर कस ले कार्यकर्ता –
सहकारिता चुनाव के लिए कमर कस ले कार्यकर्ता –
नौतनवां मे सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक मे समितियों के प्रभारी नामित —-
आई एन न्यूज नौतनवा :
भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक नौतनवा स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई जिसमें आगामी अगस्त एवं सितंबर माह में होने वाले सहकारी समितियों के चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। रणनीतिकारों ने कहा कि हर स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सहकारी समितियों पर कब्जा हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार रहने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि किसानों का सीधा जुड़ाव सहकारी समितियों से होता है ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि सहकारी समितियों के चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें । बैठक में नौतनवा तहसील क्षेत्र के कुल 25 सहकारी समितियों पर कार्यकर्ताओं को नामित किया गया है । नामित कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से सहकारी समितियों के चुनाव तैयारी मे जुट जाएं । नौतनवा विधानसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकारों ने किसानों के लाभ के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे मिले इसके लिए भाजपा सरकार ने समितियों के कायाकल्प की योजना बना रही है । सहकारी समितियों के आसन्न चुनाव मे कार्यकर्ताओं को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों से किसानों का सीधा जुड़ाव होता है और उनके आवश्यकता की वस्तुएं खाद-बीज सहकारी समितियों से आसानी से मिल जाय यह तभी संभव है जब भाजपा कार्यकर्ताओं का समितियों पर दमदारी से प्रतिनिधित्व रहेगा । जिला मंत्री प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं को पूरे ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की जरूरत है तभी सहकारी समितियों पर कब्जा जमाया जा सकता है I इस अवसर पर वाचस्पति पाठक ,प्रदीप सिंह, बबलू सिंह ,नन्हे सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, छोटू अग्रहरि , बाबूनन्दन शर्मा,हरिशंकर जैसवाल,बिजेन्द्र श्रीवास्तव , मन्नू सिंह,जितेन्द्र जैसवाल,अजय सिंह, राजेश यादव, अमर सिंह,बच्चूलाल चौरसिया, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





