सोनौली बॉर्डर पर भारी मात्रा में नशे का सीरप बरामद 3 भारतीय गिरफ्तार–

सोनौली बॉर्डर पर भारी मात्रा में नशे का सीरप बरामद 3 भारतीय गिरफ्तार--

सोनौली बॉर्डर पर भारी मात्रा में नशे का सीरप बरामद 3 भारतीय गिरफ्तार———-
नेपाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता फल के डीसीएम से बरामद हुए सिरप , भैरहवा जिला पुलिस कार्यालय मैं हो रही है पूछताछ ——

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सनौली बॉर्डर के नेपाली कस्बा बेलहिया में नेपाल पुलिस ने एक फल से लदे भारतीय मिनी डीसीएम से 15 लीटर नशीला प्रतिबंधित सीरप बरामद कर पुलिस ने तीन भारतीय युवको को गिरफ्तार कर डीसीएम को सीज कर दिया । पकडे गए तीनों भारतीय नागरिकों में से दो सोनौली कस्बे के रहने वाले हैं । सभी युवको से भैरहवा जिला पुलिस कार्यालय में पूछताछ जारी है ।
बुधवार की दोपहर को लगभग 2:00 बजे नेपाली सीमा बेलहिया इलाका प्रहरी कार्यालय प्रभारी निरीक्षक रवीन बिष्ट को मुखबिर से सूचना मिला की भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की खेप फल के वाहन से आ रहा है इस सूचना पर इंस्पेक्टर रविन बिष्ट अपने जवानों को लेकर नेपाली सीमा के शांति द्वार के नीचे घेराबंदी कर बैठ गए और जैसे ही उक्त फल का वाहन आया उसे रोक कर जांच शुरू किया तो ट्रक ड्राइवर की सीट के नीचे एक प्लास्टिक के जरकिन में 15 लीटर नशीला प्रतिबंधित सिरप बरामद कर डीसीएम में बैठे तीनों युवकों को अपने हिरासत में ले लिया ।
पकड़े गए तीनों युवकों में मोहम्मद सलीम बहराइच जिले की दरगाह गांव का रहने वाला है। जबकि गुड्डू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी सोनौली अशफाक अहमद निवासी सोनौली जनपद महाराजगंज उत्तरप्रदेश का बताया गया है।
पुलिस ने आम से लदी डीसीएम जिसका नंबर यूपी 42 ए टी 5808 को सीज कर तीनों को हिरासत में लेते हुए जिला पुलिस कार्यालय भैरहवा भेज दिया ।
इस संबंध में बेलहिया इलाका प्रहरी कार्यालय के निरीक्षक रविंद्र बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए लोगों से भैरहवा के जिला पुलिस कार्यालय में पूछताछ किया जा रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे